धान में Bacterial Leaf Blight (BLB) एक खतरनाक बीमारी है, जिसे आमतौर पर पट्टी सूखने लगता है जिसे “पत्ती झुलसा रोग” भी कहते हैं। यह बैक्टीरिया (Xanthomonas oryzae) के कारण होती है और तेजी से फैलती है।

(Xanthomonas oryzae) यह क्या है
Xanthomonas oryzae एक बैक्टीरिया (जीवाणु) है जो खास तौर पर धान (Rice) की फसल में बीमारी फैलाता है। यही बैक्टीरिया Bacterial Leaf Blight (BLB) यानी पत्ती झुलसा रोग का मुख्य कारण है।
आसान भाषा में समझें
- यह एक सूक्ष्म जीव (microscopic bacteria) है, जिसे हम आँखों से नहीं देख सकते
- यह पत्तियों में घुसकर अंदर से नुकसान करता है
- धीरे-धीरे पूरी फसल को खराब कर सकता है
फसल में क्या करता है?
- पत्तियों के किनारों से पीला और सूखा बना देता है
- पौधे की विकास क्षमता कम कर देता है
- ज्यादा फैलने पर उपज (yield) में भारी नुकसान
बीमारी के लक्षण को पहचाने
- पत्तियों के किनारों से पीला पड़ना
- बाद में पूरा पत्ता सूखना
- पत्तियों पर पानी जैसे धब्बे
- पौधा का कमजोर होना
असरदार दवाइयाँ (Control Measures)
1. Streptomycin + Tetracycline
- दवा: Streptomycin Sulphate + Tetracycline Hydrochloride (Streptocycline)
- मात्रा: 1 ग्राम / 10 लीटर पानी
- उपयोग: बैक्टीरिया को रोकने में सबसे असरदार
2. Copper Oxychloride
- दवा: Copper Oxychloride 50% WP
- मात्रा: 2–3 ग्राम / लीटर पानी
- फायदा: बैक्टीरिया और फफूंद दोनों को रोकथाम करता है
3. Kasugamycin
- दवा: Kasugamycin 3% SL
- मात्रा: 2–2.5 मिली / लीटर पानी
- विशेष: BLB के लिए बहुत प्रभावी एंटीबायोटिक है
छिड़काव का सही समय
- बीमारी दिखते ही तुरंत छिड़काव करें
- 7–10 दिन के अंतर पर 2–3 बार स्प्रे करें
- बारिश के बाद जरूर स्प्रे करें
सावधानियाँ
- ज्यादा नाइट्रोजन खाद और (यूरिया) का उपयोग कम करें
- खेत में पानी का सही तरीके से रखें
- संक्रमित पौधों को हटाएं
- सुबह या शाम के समय ही स्प्रे करें यह अवश्यल हैं
देसी उपाय (Optional)
- नीम का घोल (Neem extract) 5% छिड़क सकते हैं
- ट्राइकोडर्मा का उपयोग भी कर सकते है