लाल कीड़ा एक झटके में ख़तम / जाने पूरी जानकारी हिंदी में

Imidacloprid 70% WG एक बहुत असरदार कीटनाशक है, जिसे धान की फसल में लाल कीड़ा, माहू (Aphid), जेसिड, थ्रिप्स और प्लांट हॉपर जैसे रस चूसने वाले कीटों को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Imidacloprid 70% WG में WG का मतलब

WG = Water Dispersible Granules
यानि यह दवाई पानी में अच्छे से घुलकर छिड़काव के लिए तैयार हो जाती है।

धान में उपयोग

  • ब्राउन प्लांट हॉपर (भूरा तेला)
  • ग्रीन लीफ हॉपर
  • माहू / रस चूसने वाले कीट
  • हल्के लाल कीड़े पर भी असर दिख सकता है

सही मात्रा (Dose)

  • 10–12 ग्राम प्रति पंप (15 लीटर पानी)
  • या
  • 40–50 ग्राम प्रति एकड़
  • इसको आप रेत मिलाकर भी छिड़काव कर सकते है

छिड़काव का समय

  • कीट दिखाई देने पर तुरंत छिड़काव करें
  • सुबह या शाम के समय छिड़काव बेहतर रहता है

फायदे

  • पौधे के अंदर जाकर कीट को मारता है (Systemic)
  • लंबे समय तक असर रहता है
  • कम मात्रा में काम करता है

पैकिंग

30 gm 70 gm 300 gm 150 gm यह आपको इतने पैकिंग में देखने को मिलेगा

कीमत

बात करे इसकी कीमत के बारे में तो इसकी कीमत आपको मार्केट में 350 रूपये से 400 रूपये तक देखने को मिल सकता है

सावधानियाँ

  • ज्यादा मात्रा न डालें
  • छिड़काव करते समय दस्ताने/मास्क पहनें
  • तेज धूप में छिड़काव न करें

Leave a Comment