पेंडिमेथालिन क्या है? जानिए इसके फायदे, उपयोग और सही मात्रा?

नमसकर किसान भाइयो आज हम बात करंगे खरपतवार के बारे में कृषि में खरपतवार किसानों की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। ये खरपतवार फसलों के पोषक तत्व, पानी और उपजाऊ पन के साथ पैदवारी में भी कमी देखने को मिलता है , जिससे पैदावार पर सीधा असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में पेंडिमेथालिन एक भरोसेमंद खरपतवार नाशक के रूप में किसानों के लिए उपयोगी है।

पेंडिमेथालिन क्या है?

पेंडिमेथालिन एक चयनात्मक खरपतवार नाशक है, जिसका उपयोग बुवाई के तुरंत बाद या अंकुरण से पहले किया जाता है। यह मुख्य रूप से वार्षिक घास और कुछ चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को नियंत्रित करता है।

इसका तकनीकी नाम क्या है?

तो इसका technichel नाम Pendimethalin 30% EC Herbicide, होता है इसका उपयोग चने में होने वाले खरपतवारो को नष्ट करने के लिए किया जाता है।

पेंडिमेथालिन कैसे काम करता है?

यह दवा खरपतवार के अंकुरण को रोक देती है। पेंडिमेथालिन मिट्टी की ऊपरी परत में रहकर खरपतवार की जड़ों और तनों के विकास को रोक देता है, जिससे वे उग ही नहीं पाते।

किन फसलों में इसका उपयोग है?

पेंडिमेथालिन का प्रयोग कई प्रमुख फसलों में किया जाता है, जैसे:

  • सोयाबीन
  • मूंगफली
  • कपास
  • गेहूं
  • धान (सीधी बुवाई में)
  • चना और अन्य दलहन फसलें

उपयोग की सही/विधि

  • बुवाई के 1–3 दिन के अंदर छिड़काव करें
  • खेत में पर्याप्त नमी होनी चाहिए
  • समान रूप से स्प्रे करें
  • दवा के बाद खेत की जुताई न करें

मात्रा (सामान्य जानक/Dose

फसल और मिट्टी के अनुसार मात्रा बदल सकती है, आमतौर पर:

  • 1 लीटर को प्रति एकड़ के हिसाब से उपयोग कर सकते है

सही मात्रा के लिए कृषि विशेषज्ञ या लेबल निर्देश अवश्य देखें।

पेंडिमेथालिन के फायदे

  • शुरुआती खरपतवार नियंत्रण में बेहद असरदार
  • मजदूरी की लागत कम करता है
  • फसल की बढ़वार बेहतर होती है
  • समय और मेहनत की बचत

सावधानियां

  • छिड़काव के समय दस्ताने और मास्क का उपयोग करें
  • हवा तेज हो तो स्प्रे न करें
  • अनुशंसित मात्रा से अधिक प्रयोग न करें
  • बच्चों और पशुओं से दूर रखें
  • कोशिश करे की स्प्रे सुबह या शाम के समय करे?

निष्कर्ष

पेंडिमेथालिन एक उपयोगी खरपतवार नाशक है, जो फसल की शुरुआती अवस्था में खरपतवारों से सुरक्षा प्रदान करता है। सही समय और सही विधि से इसका उपयोग करने पर किसान भाई बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment