
धान की खेती में खरपतवार एक बड़ी समस्या है। यदि शुरुआत में ही खरपतवारों पर नियंत्रण न किया जाए, तो यह फसल की ग्रोथ और पैदावार दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में Rifit (रिफिट) एक भरोसेमंद प्री-इमर्जेन्स खरपतवार नाशक दवा जिसका उपयोग हम खरपतवार नियंत्रण करने के लिए किया जाता है
Rifit क्या है?
Rifit एक Herbicide (खरपतवार नाशक) है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से धान की फसल में करते है।
यह दवा बीज बोने के बाद और खरपतवार उगने से पहले उपयोग में लायी जाने वाली एक खरपतवार नाशक दवाई है।
- रासायनिक नाम: Pretilachlor 50% EC
- कंपनी: Syngenta
- फसल: धान (रोपाई एवं सीधी बुवाई दोनों में) साथ ही लाईचोपि में भी इसका उपयोग कर सकते है।
Rifit किन-किन खरपतवारों को नियंत्रित करता है?
Rifit धान में उगने वाले प्रमुख खरपतवारों पर प्रभावी होता है, जैसे:
- सावा घास
- दूब घास
- मोथा (Cyperus)
- चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार
यह दवा खरपतवारों को जड़ से उगने नहीं देती, जिससे फसल को शुरुआती बढ़त मिलती है।
Rifit डालने का सही समय
- धान की रोपाई या बुवाई के 2–3 दिन के अंदर
- और यदि आप लाईचोपि के तरीके मतलब यदि आप सीधी बुवाई कर रहे है तो इसका उपयोग आपको 1 हफ्ते के बाद ही करना है।
- खेत में हल्की नमी होनी चाहिए
- छिड़काव के समय खेत में ज्यादा पानी न हो।
- खेत का पानी इधर उधर न जाए
- दवा के छिड़काव के 5 दिनों या 7 दिनों के भीतर आप खाद का इस्तेमाल कर सकते है।
Rifit की मात्रा और प्रयोग विधि
- मात्रा: लगभग 500–600 मिली प्रति एकड़
- पानी: 150–200 में आप 500 ml से 600 ml प्रति एकड़ के हिसाब से इसका उपयोग कर सकते है।
- इसका उपयोग आप रेत में मिलाकर भी कर सकते है।
- छिड़काव: फ्लैट फैन नोजल से समान रूप से करें
सुझाव :- छिड़काव के बाद 2 दिन तक खेत में पानी न भरें।
रीफिट की कीमत क्या है ?
इसकी कीमत आपको कृषि मार्केट में लगभग 700 रूपये से 800 रुपए तक देखने मिल सकता है।
इसकी कीमत अलग अलग राज्यों में इसकी कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Rifit के डालने फायदे
- शुरुआती अवस्था में खरपतवार नियंत्रण
- धान की पौध को मजबूत बनाता है
- पैदावार बढ़ाने में मदद
- निदाई – कोडई का खर्च कम
- लंबे समय तकइसका असर देखने को मिलता है।
Rifit उपयोग करते समय सावधानियाँ
- तय मात्रा से अधिक दवा न डालें
- हवा तेज हो तो छिड़काव न करें
- छिड़काव के समय दस्ताने व मास्क पहनें
- दवा को बच्चों और पशुओं से दूर रखें
- अन्य फसलों में दवा का बहाव न होने दें
Rifit से मिलने वाला लाभ
सही समय और सही तरीके से Rifit का उपयोग करने पर धान की फसल पहले 30–35 दिन तक खरपतवार मुक्त रहती है। इससे पौधों को पोषण सही मात्रा में मिलता है और अंत में उपज में अच्छी बढ़ोतरी होती है।
निष्कर्ष
Rifit हर्बीसाइड धान किसानों के लिए एक उपयोगी और भरोसेमंद दवा है। यदि इसे सही मात्रा और सही समय पर इस्तेमाल किया जाए, तो खरपतवार की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है और खेती ज्यादा लाभदायक बन सकती है।