नमस्कार किसान भाइयो आज हम बात करेंगे करपतवारो को नष्ट करने की नई दवाई के बारे में क्यूकी कई किसान भाइयो यह कहना था की नोविक्सिड की तरह या फिर दानेदार में 15 से 20 दिनों वाले खरपतवारो को नष्ट करने के लिए किसी भी दवाई कंपनी के पास महि है क्या ? तो इसके आने से किसान भाइयो की यह समस्या दूर हो गयी है क्यूकि अब यह दवाई आपको SWAL कंपनी की एक नई और शानदार herbicide ENERGO (एनेर्गो) जोकि आपके15 से 20 दिनों वाले खरपतवारो को नष्ट करने का कार्य करता है। और आज हम इसके टेक्निकल नाम क्या ? इस दवाई का प्रति एकड़ dose क्या है इसका उपयोग हम कैसे कर सकते है साथ इसकी कीमत और इसके महत्वपूर्ण विषयो पर बारीकी से चर्चा करेंगे।

ENERGO (एनेर्गो) टेक्निकल नाम क्या है ?
तो बात करते है इसके टेक्निकल नाम के बारे में तो इसका technical नाम PROPANIL 80% DF है DF का मतलब है Dry Flowable एक ऐसा दानेदार (granules) पाउडर फॉर्म होता है जो पानी में डालते ही आसानी से घुल/मिल जाता है स्प्रे टैंक में धूल कम उड़ती है और उपयोग करना सुरक्षित रहता है। इसमें 80% Propanil एक्टिव इंग्रेडिएंट होता है
DF फॉर्मुलेशन के फायदे:
- पानी में जल्दी और अच्छे से घुलता है
- स्प्रे नोज़ल चोक नहीं होता
- हैंडलिंग आसान और सुरक्षित
- डोज़ नापना आसान होता है
- लंबे समय तक स्टेबल रहता है
यह कौन कौन से खरपतवारो को नष्ट करता है ?
यह लगभग सभी प्रकार के खरपतवारो को नष्ट करता है
स्वांकी घास (Echinochloa)
मोथा (कुछ हद तक)
चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार
चूहका
चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार
यह किन खरपतवारो पर कार्य नहीं करता है
यह लगभग सभी प्रकार के के खरपतवारो को नष्ट करता है लेकिन यह सावा जैसे खरपतवारो को नियंत्रण नहीं कर पाता है
किस स्टेज पर छिड़काव करें ?
फसल की अवस्था:
- धान की रोपाई के 15–25 दिन बाद
- या जब धान की फसल 3–4 पत्ती अवस्था में हो
खरपतवार की अवस्था:
- घास और चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार
- 2–4 पत्ती अवस्था (छोटे हों तभी असर अच्छा)
बहुत बड़े खरपतवार पर दवा कम असर करती है।
छिड़काव की विधि
जो इसकी 1 kg का जो पैकेट आता है उसका इस्तेमाल आपको 8 स्प्रे प्रति एकड़ के हिसाब से घोल बनाकर छिड़काव करना होता है
- खेत में 2–3 सेमी पानी रखें
-
- दवा मिलाकर फ्लैट फैन नोज़ल से छिड़काव करें
- छिड़काव के बाद 24 घंटे तक पानी न निकालें
इसकी कीमत क्या है ?
इसकी कीमत आपको लगभग जो 1 kg का जो पैकेट आता है जिसका इस्तेमाल आप 1 एकड़ की खेती में कर सकते है वह लगभग आपको 800 रूपये से 900 रूपये तक देखने को मिलेगा और अलग अलग राज्यों में लगभग कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।