धान में Bacterial Leaf Blight (BLB) एक खतरनाक बीमारी है, जिसे आमतौर पर पट्टी सूखने लगता है जिसे “पत्ती झुलसा रोग” भी कहते हैं। यह बैक्टीरिया (Xanthomonas oryzae) के कारण होती है और तेजी से फैलती है।

(Xanthomonas oryzae) यह क्या है

Xanthomonas oryzae एक बैक्टीरिया (जीवाणु) है जो खास तौर पर धान (Rice) की फसल में बीमारी फैलाता है। यही बैक्टीरिया Bacterial Leaf Blight (BLB) यानी पत्ती झुलसा रोग का मुख्य कारण है।

आसान भाषा में समझें

  • यह एक सूक्ष्म जीव (microscopic bacteria) है, जिसे हम आँखों से नहीं देख सकते
  • यह पत्तियों में घुसकर अंदर से नुकसान करता है
  • धीरे-धीरे पूरी फसल को खराब कर सकता है

फसल में क्या करता है?

  • पत्तियों के किनारों से पीला और सूखा बना देता है
  • पौधे की विकास क्षमता कम कर देता है
  • ज्यादा फैलने पर उपज (yield) में भारी नुकसान

बीमारी के लक्षण को पहचाने

  • पत्तियों के किनारों से पीला पड़ना
  • बाद में पूरा पत्ता सूखना
  • पत्तियों पर पानी जैसे धब्बे
  • पौधा का कमजोर होना

असरदार दवाइयाँ (Control Measures)

1. Streptomycin + Tetracycline

  • दवा: Streptomycin Sulphate + Tetracycline Hydrochloride (Streptocycline)
  • मात्रा: 1 ग्राम / 10 लीटर पानी
  • उपयोग: बैक्टीरिया को रोकने में सबसे असरदार

2. Copper Oxychloride

  • दवा: Copper Oxychloride 50% WP
  • मात्रा: 2–3 ग्राम / लीटर पानी
  • फायदा: बैक्टीरिया और फफूंद दोनों को रोकथाम करता है

3. Kasugamycin

  • दवा: Kasugamycin 3% SL
  • मात्रा: 2–2.5 मिली / लीटर पानी
  • विशेष: BLB के लिए बहुत प्रभावी एंटीबायोटिक है

छिड़काव का सही समय

  • बीमारी दिखते ही तुरंत छिड़काव करें
  • 7–10 दिन के अंतर पर 2–3 बार स्प्रे करें
  • बारिश के बाद जरूर स्प्रे करें

सावधानियाँ

  • ज्यादा नाइट्रोजन खाद और (यूरिया) का उपयोग कम करें
  • खेत में पानी का सही तरीके से रखें
  • संक्रमित पौधों को हटाएं
  • सुबह या शाम के समय ही स्प्रे करें यह अवश्यल हैं

देसी उपाय (Optional)

  • नीम का घोल (Neem extract) 5% छिड़क सकते हैं
  • ट्राइकोडर्मा का उपयोग भी कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

2026 में Novixid नोविक्सिड की कीमत में बढ़ोतरी ?/आईये जाने Novixid की नई कीमत2026 में Novixid नोविक्सिड की कीमत में बढ़ोतरी ?/आईये जाने Novixid की नई कीमत

नमस्कार किसान भाइयों आज हम बात करेंगे cortewa कंपनी की नोविक्सिड herbicide के बारे में क्यूकि 2026 में अभी नोविक्सिड कीमतों में भारी उतार चढ़ाओ देखने को मिल रहा है।

2026 मे कृषि दवाई कीमत बढ़ने का कारण क्या है / पूरी जानकारी हिंदी में2026 मे कृषि दवाई कीमत बढ़ने का कारण क्या है / पूरी जानकारी हिंदी में

नमस्कार किसान भाइयो आज हम बात करेंगे कृषि दवाइयों की बढ़ती कीमत के बारे में और आज हम इसकी कीमतों में क्यू उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है इसकी

Markar Insecticide (Bifenthrin 10% EC) की पूरी जानकारी – उपयोग, मात्रा और फायदेMarkar Insecticide (Bifenthrin 10% EC) की पूरी जानकारी – उपयोग, मात्रा और फायदे

MARKAR Insecticide एक कीटनाशक दवा है जिसका टेक्निकल नाम Bifenthrin 10% EC होता है। यह दवा कई फसलों में लगने वाले चूसक और कुतरने वाले कीटों को नियंत्रित करने के