भारत में फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले कीटों में फलछेदक, तना छेदक, पत्ती खाने वाले कीड़े, थ्रिप्स, इल्ली, फल की मक्खी आदि सफ़ेद मक्खी काफी नुकसान पहुँचाती हैं। सही समय पर सही दवा न डालने से उत्पादन में कमी देखने को मिलता है।

इसी समस्या का समाधान करने के लिए FMC की कमनी द्व्रारा Coragen दवा,मार्किट में लाया गया है। जिसे किसान बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं।


Coragen क्या है?

Coragen एक कीटनाशक (Insecticide) है जिसमें मुख्य रसायन Chlorantraniliprole 18.5% SC होता है। यह दवा पौधे की पत्तियों में अच्छी तरह काम करती है और कीटों के नर्वस सिस्टम को ब्लॉक करके उन्हें खत्म कर देती है।

यह दवा इल्ली और चबाने वाले कीड़ों पर सबसे अधिक असरदार मानी जाती है।


Coragen कैसे काम करती है? | Mode of Action

  • यह पत्ती पर छिड़काव करने के बाद पौधे में सिस्टमेटिक तरीके से फैल जाती है।
  • कीड़े जैसे ही पत्ती खाते हैं, यह उनके मांसपेशियों को बंद कर देती है।
  • खाने की क्षमता रुकने से कीड़े 1–3 घंटे में सुस्त और 24–48 घंटे में मर जाते हैं।
  • लंबा असर होने की वजह से किसान इसे दोहराने की जरूरत कम पड़ती है।

किन फसलों पर इस्तेमाल करें?

Coragen निम्म फसलों पर उपयोग की जाती है:

फसलकीट जिन पर असर
कपास (Cotton)इल्ली, फल छेदक
मिर्च, टमाटरफल छेदक, थ्रिप्स
गोभी, पत्ता गोभीपत्ती खाने वाली इल्ली
दालेंसेम छेदक कीट
धानतना छेदक, पत्ती फोल्डर
मक्काफॉल आर्मी वर्म

Coragen इस्तेमाल कैसे करें? | सही/DOSE

फसलमात्रा (ml प्रति 15 लीटर पंप)कुल डोज़ (ml प्रति एकड़)
सब्जियाँ2–3 ml40–60 ml
धान/मक्का2 ml60 ml
कपास3 ml60 ml

छिड़काव का सही तरीका:

साफ पानी का उपयोग करें
स्प्रे सुबह या शाम के समय करें
स्टिकर / स्प्रेडर मिलाने पर असर बढ़ता है


Coragen उपयोग के फायदे

  • तेजी से असर
  • लंबे समय तक सुरक्षा
  • फसल को नुकसान नहीं
  • कीटनाशक का कम उपयोग
  • पौधा हरा-भरा और उपज बढ़े

Coragen की सावधानियाँ

यह कीटनाशक है, इसलिए ध्यान रखें:

  • दवा बनाते समय दस्ताने और मास्क पहनें
  • बच्चों और पशुओं से दूर रखें
  • छिड़काव के बाद खेत में कुछ घंटे न जाएँ
  • खाली बोतल जलाएँ या गड्ढे में दबा दें

Coragen की कीमत (Price)

आकार के अनुसार इसकी कीमत अलग होती है:

पैकअनुमानित कीमत
20 ml₹190–₹230
50 ml₹450–₹550
100 ml₹850–₹1000
150 ml₹1300–₹1600

(कीमत अन्य राज्यों के अनुसार बदल सकती है)


Coragen का विकल्प

कोराजन यदि नहीं मिले तो आप कीड़ो को रोकथाम करने के लिए इन दवाईओ का उयपयोग कर सकते है।

  • Benevia
  • Ampligo
  • Delegate
  • Larvin
  • Tracer

निष्कर्ष

अगर आप अपनी फसलों को इल्ली और चबाने वाले कीड़ों से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो Coragen एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प है। सही मात्रा और समय पर उपयोग करने से फसल की उपज 20–40% तक बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

पेंडिमेथालिन क्या है? जानिए इसके फायदे, उपयोग और सही मात्रा?पेंडिमेथालिन क्या है? जानिए इसके फायदे, उपयोग और सही मात्रा?

नमसकर किसान भाइयो आज हम बात करंगे खरपतवार के बारे में कृषि में खरपतवार किसानों की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। ये खरपतवार फसलों के पोषक तत्व, पानी

Rifit Plus का इस्तेमाल कैसे करे ?/ पूरी जानकारी हिंदी मेंRifit Plus का इस्तेमाल कैसे करे ?/ पूरी जानकारी हिंदी में

नमस्कार किसान भाइयो खेती इन्फो khetiinfo page पर आप सभी का स्वागत है। और आज हम बात करेंगे सबसे भरोसेमंद herbicide Rifit plus के बारे में और आज हम इसके