नमस्कार किसान भाइयों kheti info में आप सभी का स्वागत है और आज हम किसान भाईयो की सबसे भरोसेमंद दवाई नॉमिनी गोल्ड के बारे में जानकारी आपसे साझा करेंगे तो किसान भाईयो आज हम नॉमिनी गोल्ड का टेक्निकल नाम क्या है❓ इसकी दवाई का इस्तेमाल हम कैसे कर सकते है इस दवाई का प्रति एकड़ dose क्या है ❓ और इसकी मार्केट में कीमत क्या है इन सभी विषयों पर बारीकी से जानकारी प्राप्त करेंगे और आप इसकी जानकारी को पूरा अंत तक पढ़ें ताकि आपको नॉमिनी गोल्ड की दवाई की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

तो सबसे पहले बात करते है Nominee gold के Technichel नाम के बारे में तो इसका technichel नाम Bispayribac sodium 10% SC होता है sc का मतलब सस्पेंशन कंसंट्रेट होता है। इसमें एक्टिव इनग्रेडिएंट्स बीसपैरीबैक सोडियम 10% sc होता है। जिसका उपयोग हम हमारी धान की फसल में होने वाले लगभग सभी प्रकार के खरपतवारों को नष्ट करने एवं रोकथाम करने के लिए करते है। और यह दवाई आपको bule लेबल में दिखने को मिलेगा।

नॉमिनी गोल्ड कौन कौन से खरपतवारों को रोकथाम करता है ❓

यह हमारी धान की फसल में होने वाले चौड़ा पत्ती, सवा, कोडीला, सकरी पत्ती, लाल सावा, गुच्छा सावा, इत्यादि लगभग सभी प्रकार खरपतवारों को रोकथाम करने में सहायक होता है।

और यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित दवाई माना जाता है।

अब बात करते इसके उपयोग के बारे में, तो इसका उपयोग हमारेधान की फसल में लगभग सभी प्रकार के खरपतवारों को रोकथाम करने में कियाजाता है। यह ज्ञात रहे की इसका उपयोग आपको 10 से 20 दोनों वाले खरपतवारों पर कर सकते हैं तब आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। क्योंकि यह दवाई छोटी खरपतवारों के लिए बनी है। इसके साथ आप ऑल मिक्स का भी प्रयोग कर सकते है। इसका उपयोग आपको धान की फसल की खेत के पानी को निकाल कर छिड़काव करना है। और इसके जस्ट दो दिन बाद आप खेत में पानी भर सकते हैं। यदि दवाई स्प्रे करते समय बारिश हो रहा है तो आप इसमें चिपको का भी प्रयोग कर सकते हैं।

अब बात करते हैं नॉमिनी गोल्ड की प्रति एकड़ dose के बारे में

तो इसका प्रति एकड़ जो dose है वह आपको 120 ml से 140 ml तक आप इसका इस्तेमाल कर सकते है।

अब बात करते है नॉमिनी गोल्ड की कीमत के बारे में

नॉमिनी गोल्ड की जो मार्केट रेट में कीमत है वह आपको जो 1 लीटर को जो पैकिंग है। वह आपको 1500 से 2000 रूपये तक आपको देखने को मिलेगा। और अलग अलग राज्यों में इसकी कीमत में बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है। और यह जो 1 लीटर का जो पैकिंग है उसको आप लगभग 9 एकड़ में आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।

अब बात करते हैं नॉमिनी गोल्ड के सावधानियां के बारे में 😱

1 नॉमिनी गोल्ड का उपयोग आपको रेट मे या फिर खाद में मिलाकर आपको इस्तेमाल नहीं करना है।

2 इसका इस्तेमाल आपको जो dose है उसी के इस्तेमाल से ही करना है।

3 इसका आपको बच्चो और पशुवो की पहुंच से दूर रखना है।

4 नॉमिनी गोल्ड के स्प्रे के बाद आप 2 दिन बाद खाद का इस्तेमाल कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

Sathi का कैसे करे उपयोग/ पूरी जानकारी हिंदी मेंSathi का कैसे करे उपयोग/ पूरी जानकारी हिंदी में

नमस्कार किसान भाइयों आज हम बात करने वाले है UPL कंपनी की सबसे भरोसमंद दवाई aur एक अच्छी खरपतवार नाशक दवाई साथी के बारे में और आज हम इसका उपयोग

धान की पत्ती झुलसा रोग (BLB) कंट्रोल कैसे करें? सही दवा और उपाय पूरी जानकारी हिंदी मेंधान की पत्ती झुलसा रोग (BLB) कंट्रोल कैसे करें? सही दवा और उपाय पूरी जानकारी हिंदी में

धान में Bacterial Leaf Blight (BLB) एक खतरनाक बीमारी है, जिसे आमतौर पर पट्टी सूखने लगता है जिसे “पत्ती झुलसा रोग” भी कहते हैं। यह बैक्टीरिया (Xanthomonas oryzae) के कारण

गर्मी में धान के तनाछेदक का नियंत्रण – सबसे असरदार दवाइयाँ और सही तरीकागर्मी में धान के तनाछेदक का नियंत्रण – सबसे असरदार दवाइयाँ और सही तरीका

तनाछेदक के लिए असरदार दवाइयाँ इनमें से किसी भी दवाई का छिड़काव आप कर सकते हैं: 1. क्लोरान्ट्रानिलिप्रोल 18.5% SC 2. फिप्रोनिल 5% SC 3. कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड 50% SP 4.